GKS FACTS • NEWS • FACTS • KNOWLEDGE About Contact Privacy
NEWS • FACTS • KNOWLEDGE
ADVERTISEMENT
BREAKING NEWS GKS FACTS पर देश-दुनिया की ताजा खबरें और रोचक जानकारी पढ़ें।
ADVERTISEMENT

क्या आप जानते हैं की उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन किस धर्म को मानते हैं ?

• Gk s facts
ADVERTISEMENT
दोस्तों उत्तर कोरिया के तानाशाह को कौन नहीं जानता। आज के आधुनिक दुनिया के सबसे बड़े तानाशाहों में से एक माने जाने वाले किम जोंग उन अपनी क्रूरता और तानाशाही के लिए पूरी दुनिया में बदनाम हैं। जैसा की हम सभी जानते हैं की किम जोंग उन दुनिया में किसी से भी नहीं डरते। और लगातार भयानक हथियारों का अविष्कार करते रहते हैं। वैसे भी उत्तर कोरिया और उसके तानाशाह को काफी रहस्यमयी माना जाता है। और उनके बारे में बहुत ही कम लोगो को पता है। उनमे से एक उनका धर्म भी है जिसके बारे में शायद बहुत काम लोगो को पता है की वो किस धर्म को मैंने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं उनके धर्म के बारे में

किम ने 2011 में अपने पिता किम जोंग Il की मौत के बाद कार्यभार संभाला था. नॉर्थ कोरिया के लोगों के लिए वह एक राजनेता नहीं बल्कि उससे कहीं ज्यादा अहमियत रखते हैं. किम जोंग की जन्म की असली तारीख किसी को मालूम नहीं है और ना ही कभी भी नॉर्थ कोरिया की सरकार ने इसकी पुष्टि की है. माना जाता है कि किम जोंग उन की जन्मतिथि 8 जनवरी 1982 के बीच 5 जुलाई 1984 के बीच में पड़ती है.
अक्सर लोगों के मन में एक सवाल यह उठता है कि पूरी दुनिया को धता बताकर एक के बाद एक लगातार मिसाइल परीक्षण करने वाले नॉर्थ कोरिया प्रमुख किम जोंग उन आखिर किस धर्म को मानते हैं? किम जोंग उन एक नास्तिक हैं यानी एक ऐसा शख्स जो किसी ईश्वर को नहीं मानता है. किम जोंग उन किसी धर्म और किसी ईश्वर की सत्ता में विश्वास नहीं रखते हैं. उत्तर कोरिया में किम जोंग उन को सर्वोच्च नेता कहा जाता है. उत्तर कोरिया की सरकार के मुताबिक, वे कम्युनिजम के सिद्धांत को मानते हैं जिसे देश के लोग चलाते हैं. हालांकि लोकतांत्रिक देश उत्तर कोरिया के किम जोंग उन को एक तानाशाह के रूप में देखते हैं.

उत्तर कोरिया एक ऐसा देश हैं जहां राज्य किसी भी धार्मिक विश्वास और गतिविधियों को हतोत्साहित करता है. यहां 3 क्रिस्चियन चर्च हैं और प्योंगयांग में एक मस्जिद लेकिन बहुत कम ही लोग यहां धार्मिक क्रियाकलापों का अभ्यास करते हुए नजर आते हैं. उत्तर कोरिया में एक छोटा सा समुदाय है जो बौद्ध और ईसाई धर्म में विश्वास करता है हालांकि यह देश की कुल आबादी का 5 प्रतिशत से भी कम है
उत्तर कोरिया ईसाइयों के लिए सबसे बुरी जगह मानी जाती है. 2016 में राज्य ने क्रिसमस के जश्न पर प्रतिबंध लगा दिया था. क्रिसमस मनाने के बजाए किम जोंग उन ने लोगों से अपनी दादी किम जोंग सुक का जन्मदिन मनाने का निर्देश दिया था जो 1919 में क्रिसमस पर ही पैदा हुई थीं.
नॉर्थ कोरिया के एक डिफेक्टर जी-मिंग कांग के मुताबिक, उत्तर कोरिया के धर्म का अलग प्रोपैगैंडा है. इस प्रोपैगैंडा में बताया जाता है कि किम सुंग की विचारधारा से ही अमरता हासिल हो सकती है, मौत के बाद आपका शरीर खत्म हो जाएगा लेकिन राजनीतिक जीवन हमेशा अमर रहेगा. ऐसी मान्यताओं ने उत्तर कोरिया में किम Il सुंग को एकमात्र ईश्वर बना दिया है, एक ऐसा सिस्टम जो कई बार लोगों की जान भी ले लेता है. नॉर्थ कोरिया के डिफेक्टर जी-मिंग कांग बताते हैं, "अतीत में लोगों से किम परिवार को भगवान की तरह पूजने के लिए कहा जाता था लेकिन वर्तमान में कई लोग किम जोंग उन का सम्मान नहीं करते हैं. इसका मतलब ये है कि वे लोग अब कहीं और अपनी आस्था तलाश रहे हैं. लोगों को पता है कि उन्हें जेल तक भेजा जा सकता है लेकिन इसके बावजूद भी वे अपनी आस्था के मुताबिक पूजा कर रहे हैं."
उत्तर कोरिया के बाहर के कई धार्मिक और मानवाधिकार संगठनों की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया में अंडरग्राउंड चर्च के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर उन्हें प्रताड़ित किया गया और उनकी धार्मिक मान्यताओं की वजह से उन्हें मौत के घाट भी उतार दिया गया. उत्तर कोरिया की सरकार चाहती हैं कि लोग किसी धर्म में आस्था रखने के बजाए गणतंत्र और अपने नेताओं के प्रति वफादार रहें. सरकार चाहती है कि लोग किम के दादा और उत्तर कोरिया के संस्थापक किम Il सुंग को ही अपना ईश्वर मानें.
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन के मुताबिक, 2.5 करोड़ लोगों की आबादी में से ईसाईयों की आबादी 200,000 से 400,000 है और वे गुपचुप तरीके से अपने धर्म का अभ्यास करते हैं. उत्तर कोरिया क्रिसमस के खिलाफ दशकों से अभियान चला रहा है और किम इस परंपरा का लंबे समय से पालन कर रहे हैं.
दोस्तों अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे यूट्यूब चैनल को gk s facts को subscribe करे और देखें ऐसे ही वीडियो
Thanks

Gk s facts

Daily current affairs 2022 interesting fact रोचक तथ्य mystery story रहस्य मय कहानी News Movies Tips

Featured Post

UP में CM योगी की नई योजना: हर जिले में 2 CM फेलो, ₹50,000 मासिक वेतन, जानिए पूरी डिटेल

यूपी के 75 जिलों में होंगे OTD CM फेलो, हर महीने मिलेंगे ₹50,000 – जानिए पूरी योजना उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विकास को तेज़ करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में “वन ट्रिलियन डॉलर मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम (OTD CM Fellowship)” को मंजूरी दी गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के सभी जिलों में विकास कार्यों की निगरानी और सुधार करना है। हर जिले में नियुक्त होंगे 2 फेलो इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में दो-दो विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें एक आर्थिक विकास (Economic Development) फेलो और दूसरा डेटा विश्लेषण (Data Analyst) फेलो होगा। ये दोनों मिलकर जिला प्रशासन के साथ काम करेंगे। ₹50,000 प्रतिमाह मिलेगा मानदेय चयनित फेलो को सरकार की ओर से हर महीने ₹50,000 का मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें जरूरी संसाधन जैसे लैपटॉप और यात्रा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे अपने कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा कर सकें। फेलो का मुख्य काम क्या होगा? जिले में चल रही विकास योजनाओं की निगरानी करना डेटा...

यह ब्लॉग खोजें

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Gk s facts
हेल्लो दोस्तों मेरा नाम वकार है मै एक छात्र हूं और ये ब्लॉग मेरा है मै अपने ब्लॉग पर इतिहास, रोचक तथ्य, रहस्य मय बाते तथा अन्य प्रकार के gk का जानकारी पोस्ट करता हूं अगर कोई गलती तो माफ़ी चाहूंगा धन्यवाद hello friends my name is waqar i am a student and this blog is mine i post history, interesting facts, mysteries and other types of gk information on my blog i would like to apologize if there is any mistake blessed
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें
ADVERTISEMENT
⌂Home ⌕Search ▤Latest ✦Facts