GKS FACTS • NEWS • FACTS • KNOWLEDGE About Contact Privacy
NEWS • FACTS • KNOWLEDGE
ADVERTISEMENT
BREAKING NEWS GKS FACTS पर देश-दुनिया की ताजा खबरें और रोचक जानकारी पढ़ें।
ADVERTISEMENT

पृथ्वी पर 10 सबसे अदभुत घटनाएँ जिसे देख आप भी हो जायेंगे हैरान, एक बार जरूर देखें।

• Gk s facts
ADVERTISEMENT
प्रकृति बहुत सुंदर और अदभुत है। इसके रंग निराले है। कभी-कभी प्रकृति ऐसे दृश्यों, संयोगों या घटनायों का निर्माण करती हैं जो हमें हैरत में डाल देते हैं और सोचने को मजबूर कर देते हैं कि क्या यह वास्तव में हैं या कोई सपना है।
हम आपको प्रकृति द्वारा निर्मित कुछ ऐसे ही चुनिन्दा 10 घटनाक्रम और दृश्य दिखाने जा रहे हैं जो वाकई में हैरतअंगेज हैं। लेकिन सच्चाई यही है कि यह दृश्य या घटनाएं वास्तविक हैं और प्रकृति द्वारा ही सृजित यानि उत्पन्न हैं।
1 अन्टार्कटिका में खून का गिरना :- अंटार्कटिका में टेलर
ग्लेशियर के मुहाने से वेस्ट लेक बोन्नी में गिरने वाला पानी खून जैसा दिखता है। इस कलगी वाले नमकीन पानी में आयरन-ऑक्साइड की अधिकता होने के कारण इस पानी का रंग खून जैसा दिखता है। यह जगह पूर्वी अंटार्कटिका के विक्टोरिया लैंड में स्थित मैकमुरदो सूखी वैली की टेलर वैली में है।
2 कैलुआ, हवाई में नीलगिरी के इंद्रधनुषी पेड़ :
-नीलगिरी का पेड़ काफी ऊँचा होता है जिसे सामान्यत: इंद्रधनुषी नीलगिरी का पेड़ भी कहा जाता है। यह नीलगिरी पेड़ों की एकमात्र ऐसी किस्म है जो केवल न्यू-ब्रिटेन, न्यू गिनी, सीरम, सुलवेसी और मीदंनाओ में पाई जाती है। अद्वितीय बहुरंगी छाल इस पेड़ का विशिष्ट गुण है। इस पेड़ की बाहरी छाल के हिस्से हर साल अलग अलग समय पर निकलते रहते हैं, जिनके निकलने पर हरे रंग की चमकीली परत निकल आती है. इसके धीरे-धीरे यह परत नीले, बैंगनी, नारंगी और फिर लाल रंग की परत में बदलती जाती है जिससे पूरा पेड़ इन्द्रधनुषी रंग में नज़र आता है।
3 अरिजोन की लहर :
-अरिजोन की लहर जिसको “वेव ऑफ़ ओरिजिन” के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिका के उत्तरी हिस्से में परिया घाटी में स्थित है। यह जगह संदूरी चट्टानों से घिरी हुई है। इन चट्टानों को संदूर-बलुआ पत्थर भी कहा जाता है। यह जगह फोटोग्राफरों और पर्यटकों की पसंदीदा जगह है।
4 वाढू के झिलमिलाते किनारे, मालदीव्स :-
समुन्द्र के किनारों पर काँटों की रौशनी के जगमगाने का दृश्य मालदीव में देखने को मिलता है। चमकती हुई नीली लहरें, जैविक रौशनी असल समुंदरी जीवों द्वारा पैदा की जाती है। इस दृश्य से यह जगह धरती पर स्वर्ग सी लगती है। रात को यह जगह दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह लगती है।
5 मोस्को के ऊपर प्रकाश के स्तंभों का बनना :
-यह दृश्य तब बनता है जब आकाश में बर्फ के क्रिस्टलों पर रौशनी पडती है। यह रौशनी सूरज, चंद्रमा और कहीं से भी आ सकती है। बर्फ के क्रिस्टलों पर जब रौशनी पडती है तब यह क्रिस्टल आकाश में अलग-2 कलाकृतियाँ बनाते हैं।
6 बोलीविया की चिंतनशील साल्ट फ्लैट:
-यह एक हैरान कर देने वाला दृश्य है। जिसमें आकाश और धरती मिलकर एक अदभुत दृश्य बनाते हैं। सलार दे उयुनी दुनिया की सबसे बढ़ी नमक वाली सपाट जगह है। यह जगह पानी से नही, पूरी तरह से नमक से ढकी हुई है। यह जगह आकाश के लिए शीशे का काम करती है।
7 मेक्सिको में भूमिगत प्राकृतिक फव्वारा:
-मेक्सिको में ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं जिनपर विश्वास करना बहुत कठिन है। यह भूमिगत प्रक्रतिक स्प्रिंग यानि फव्वारा भी उन जगहों में से एक है. इनको सेनोत भी कहा जाता है। यह एक कुदरती गड्डा होता है, जो चूना पत्थर के नीचे गिरने से बनता है।
8 ज्वालामुखी का में बिजली और गर्जना:
-ज्वालामुखी के भयंकर तूफ़ान को “वोल्कानिक रौशनी” भी कहा जाता है। यह तूफ़ान असल में ज्वालामुखी के बादल होते हैं. जो बहुत भयंकर बिजली पैदा करते हैं। विज्ञानियों का मानना है कि यह रौशनी तब पैदा होती है जब ज्वालामुखी में पत्थर के टुकड़े, उसकी राख आपस में टकराते हैं।
9 भूत जैसे दिखाई देने वाले पेड़:-
10 कैंद्ली झील में पानी के नीचे वन:- यह धंसे हुए और पानी के भीतर जंगल कैंद्ली झील का हिस्सा हैं। यह जंगल 400 मीटर तक फैले हुए हैं। यह जगह अल्माती से 129 किलोमीटर दूर हैं। यह झील भूस्खलन से बनी हुई है, जो कि 1911 में भूकंप के कारण हुआ था. यह बहुत ही खूबसूरत और आनंदमय जगह है।
पाकिस्तान में जब बाढ़ आई थी तो लाखों की तादाद में मकड़ियां बाढ़ के पानी से बचने के लिए इन पेड़ों पर चढ़ गई और इन पेड़ों पर जाल बिछा दिए क्योंकि बाढ़ का पानी काफी समय तक रहा इसलिए इन मकड़ियों ने पूरे पेड़ों पर ही अपने जाल बिछा दिए। अब यह पेड़ भूतों की तरह दिखते हैं।

Gk s facts

Daily current affairs 2022 interesting fact रोचक तथ्य mystery story रहस्य मय कहानी News Movies Tips

Featured Post

UP में CM योगी की नई योजना: हर जिले में 2 CM फेलो, ₹50,000 मासिक वेतन, जानिए पूरी डिटेल

यूपी के 75 जिलों में होंगे OTD CM फेलो, हर महीने मिलेंगे ₹50,000 – जानिए पूरी योजना उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विकास को तेज़ करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में “वन ट्रिलियन डॉलर मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम (OTD CM Fellowship)” को मंजूरी दी गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के सभी जिलों में विकास कार्यों की निगरानी और सुधार करना है। हर जिले में नियुक्त होंगे 2 फेलो इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में दो-दो विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें एक आर्थिक विकास (Economic Development) फेलो और दूसरा डेटा विश्लेषण (Data Analyst) फेलो होगा। ये दोनों मिलकर जिला प्रशासन के साथ काम करेंगे। ₹50,000 प्रतिमाह मिलेगा मानदेय चयनित फेलो को सरकार की ओर से हर महीने ₹50,000 का मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें जरूरी संसाधन जैसे लैपटॉप और यात्रा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे अपने कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा कर सकें। फेलो का मुख्य काम क्या होगा? जिले में चल रही विकास योजनाओं की निगरानी करना डेटा...

यह ब्लॉग खोजें

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Gk s facts
हेल्लो दोस्तों मेरा नाम वकार है मै एक छात्र हूं और ये ब्लॉग मेरा है मै अपने ब्लॉग पर इतिहास, रोचक तथ्य, रहस्य मय बाते तथा अन्य प्रकार के gk का जानकारी पोस्ट करता हूं अगर कोई गलती तो माफ़ी चाहूंगा धन्यवाद hello friends my name is waqar i am a student and this blog is mine i post history, interesting facts, mysteries and other types of gk information on my blog i would like to apologize if there is any mistake blessed
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें
ADVERTISEMENT
⌂Home ⌕Search ▤Latest ✦Facts