आखिर 10 हजार कमरों वाले इस होटल में कोई क्यों नहीं जाता, क्यों बना सबसे बड़ा होटल खंडहर!

Gk s facts
0
दुनिया में कई बेहतरीन होटल है, जिनमे रहना खाना हर किसी की बात नहीं होती। उनकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि आम आदमी उतना दे नहीं सकता। इस खूबसूरत दुनिया में एक होटल ऐसा भी है जिसमे जाने को अमीर शख्स जा सकता है लेकिन जाता नहीं है।
जिस होटल की बात कर रहे हैं, वो पिछले कई सालों से गेस्ट न आने से खंडर में तब्दील हो गया है। ये होटल आज भी अपने मेहमानों का इंतजार कर रहा है। आइए बताते है आखिर ऐसा क्या है इस होटल में....
ये होटल जर्मनी के बाल्‍टिक सागर के आइलैंड पर बना हुआ है। दुनिया के सबसे बड़े इस होटल में 10,000 बेडरूम हैं। इतने बड़े होटल के बारे में ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि अब ये पूरी तरह से वीरान पड़ा है।
कहा जाता है कि होटल नाजी शासन के दौरान बना था। इसको 1936 से 1939 के बीच में बनवाया गया था। इस होटल को बनवाने में तीन साल का वक्‍त लगा था। 9000 लेबरफोर्स ने मिलकर इसको तीन साल में बनाकर खड़ा किया था। इस होटल की खासियत ये है कि इसमें एक जैसी 8 बिल्‍डिंगें बनाई गई थीं। इनमें से हर बिल्‍डिंग की लंबाई 4.5 किलोमीटर है।
बताया गया है कि जर्मनी के तानाशाह एडोल्‍फ हिटलर पहले इस जगह पर घुमावदार सी रिसॉर्ट बनाना चाहते थे। एक ऐसा सी रिसॉर्ट जो दुनिया का सबसे बड़ा रिसॉर्ट हो। इस बारे में उन्‍होंने सारी योजना भी बनानी शुरू कर दी थी, लेकिन इससे पहले कि इसपर काम शुरू हो पाता सेकेंड वर्ल्‍ड वॉर शुरू हो गई।
वैसे इतनी पुरानी और वीरान होने के बाद भी ये बिल्‍डिंग काफी खूबसूरत है। वो बात और है कि सिर्फ कुछ ब्‍लॉकों को छोड़कर इसके बाकी सभी ब्‍लॉक खंडहर में तब्‍दील हो चुके हैं। आज यह बिल्डिंग काफी खूबसूरत है, हालांकि इसके कुछ ब्लॉकों को छोड़कर बाकी खंडहर हो गए हैं। 2011 में इसके एक ब्लॉक में 400 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाया गया।
By gksfacts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default