GKS FACTS • NEWS • FACTS • KNOWLEDGE About Contact Privacy
NEWS • FACTS • KNOWLEDGE
ADVERTISEMENT
BREAKING NEWS GKS FACTS पर देश-दुनिया की ताजा खबरें और रोचक जानकारी पढ़ें।
ADVERTISEMENT

Puspa Box Office Collection: तोड़े सारे रिकॉर्ड, हिंदी वर्जन 100 करोड़ क्लब में शामिल

• Gk s facts
ADVERTISEMENT
Puspa Box Office Collection: तोड़े सारे रिकॉर्ड, हिंदी वर्जन 100 करोड़ क्लब में शामिल
अल्लु अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइजिंग स्टार रिलीज के बाद से ही चर्चा में है. कोरोना काल में चल रही मंदी के दौरान भी फिल्म सफलता के परचम लहरा रही है. फिल्म का हिंदी वर्जन भी अब सौ करोड़ क्लब में शामिल हो चुका है.
पुष्पा का हिंदी वर्जन भी अब सौ करोड़ क्लब में
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अब भी है बज
लॉकडाउन के इस दौर में जहां सभी फिल्म मेकर्स अपनी फिल्मों की रिलीज को लेकर संशय में हैं, तो वहीं साउथ फिल्म पुष्पा: द राइज ने यह साबित कर दिया है कि कंटेंट में दम हो, तो वो किसी भी परिस्थिती में अपना जमीन तलाश ही लेती है. 

अपनी रिलीज के बाद से ही 'पुष्पा: द राइज' रातों-रात चर्चा का विषय बन गई है. अल्लू अर्जुन ने पुष्पा राज के किरदार को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है. एक ऐसी फिल्म है जिसने सफलता के मामले में बॉक्स ऑफिस पर एक बेंचमार्क स्थापित कर लिया है. और अब, अपनी उपलब्धि में एक और रिकॉर्ड जोड़ लिया है. फिल्म का हिंदी वर्जन अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुका है. 
मूल रूप से तेलुगु में बनी इस फिल्म के मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में डब वर्जन हैं.यह फिल्म सभी भाषाओं में ब्लॉकबस्टर रही है जिसने दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है. दर्शकों, क्रिकेटर्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स सभी फिल्म से डायलॉग्स, गानें और डांस स्टेप्स को भी जमकर फॉलो कर रहे हैं. सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टाइल को फैंस ने इनएक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर पुष्पा को ट्रेंड में ला दिया है. 
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और साथ ही साथ 2021 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन गई है और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों में शुमार है. फिल्म के गाने जैसे, 'श्रीवल्ली', सामी सामी, आई बिड्डा 'इधि ना अड्डा', और 'ऊ अंतावा' ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और कुल मिलाकर लगभग 1 बिलियन व्यूज हैं.

फिल्म को महामारी में रिलीज किया गया था जब सिनेमाघरों में जाते समय सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखा जाता है, लेकिन फिल्म का क्रेज दर्शकों को उनके घर से खींचने में सफल रहा है. फिल्म को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर भी रिलीज कर दिया गया है, लेकिन फिर भी दर्शक इस सेंसेशन का लुत्फ उठाने के लिए सिनेमाघरों की तरफ उमड़ रहे हैं. सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं.


Gk s facts

Daily current affairs 2022 interesting fact रोचक तथ्य mystery story रहस्य मय कहानी News Movies Tips

Featured Post

UP में CM योगी की नई योजना: हर जिले में 2 CM फेलो, ₹50,000 मासिक वेतन, जानिए पूरी डिटेल

यूपी के 75 जिलों में होंगे OTD CM फेलो, हर महीने मिलेंगे ₹50,000 – जानिए पूरी योजना उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विकास को तेज़ करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में “वन ट्रिलियन डॉलर मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम (OTD CM Fellowship)” को मंजूरी दी गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के सभी जिलों में विकास कार्यों की निगरानी और सुधार करना है। हर जिले में नियुक्त होंगे 2 फेलो इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में दो-दो विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें एक आर्थिक विकास (Economic Development) फेलो और दूसरा डेटा विश्लेषण (Data Analyst) फेलो होगा। ये दोनों मिलकर जिला प्रशासन के साथ काम करेंगे। ₹50,000 प्रतिमाह मिलेगा मानदेय चयनित फेलो को सरकार की ओर से हर महीने ₹50,000 का मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें जरूरी संसाधन जैसे लैपटॉप और यात्रा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे अपने कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा कर सकें। फेलो का मुख्य काम क्या होगा? जिले में चल रही विकास योजनाओं की निगरानी करना डेटा...

यह ब्लॉग खोजें

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Gk s facts
हेल्लो दोस्तों मेरा नाम वकार है मै एक छात्र हूं और ये ब्लॉग मेरा है मै अपने ब्लॉग पर इतिहास, रोचक तथ्य, रहस्य मय बाते तथा अन्य प्रकार के gk का जानकारी पोस्ट करता हूं अगर कोई गलती तो माफ़ी चाहूंगा धन्यवाद hello friends my name is waqar i am a student and this blog is mine i post history, interesting facts, mysteries and other types of gk information on my blog i would like to apologize if there is any mistake blessed
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें
ADVERTISEMENT
⌂Home ⌕Search ▤Latest ✦Facts